Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस नेता का पुत्र चला रहा था जुए की फड़, पुलिस ने कसा शिकंजा

Saturday, Mar 09, 2019-05:43 PM (IST)

सीहोर: मध्यप्रदेश में अपराध अपने चरम पर है। युवा वर्ग बिना किसी भय के अपराध की दुनिया में कदम रखते है और फिर इस अधेंरे में गुम हो जाते है। जब तक उन्हें होश आता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। ताजा मामला जिले के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के पुत्र का है। जो बेखौफ जुए का फड़ चला रहा है। पुलिस ने जैसे ही छापेमारी की तो वहां से लाखों रुपए की नकदी व एक दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार किए। हालांकि कांग्रेस पुत्र वहां से भागने में कामयाब हो गया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, नवागत पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशो के बाद जिला पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। जिसके चलते बीती रात श्यामपुर पुलिस ने ऐसे ही एक जुए के अड्डे पर छापामार कार्रवाई  को अंजाम दिया। जिसमें एक दर्जन से अधिक जुआरियो को पकड़ने में सफलता हासिल की जो ताश के पत्तों के साथ हार-जीत का दांव खेल रहे थे। पकड़े गए जुआरियो में सीहोर राजगढ़ रायसेन ओर भोपाल के जुआरी शामिल थे। इन जुआरियों से पुलिस ने 5 लाख 90 हजार की रकम भी बरमाद की है। हैरानी की बात यह है कि इस फड़ का संचालक कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सत्यनारायण भाटी के पुत्र मनोज भाटी कर रहा था। जो अभी फरार है व पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News