आखिरी चरण की पोलिंग के लिए नेहरू स्टेडियम में बांटी गई मतदान सामग्री

5/18/2019 11:47:17 AM

इंदौर: रविवार को मध्य प्रदेश में चौथे व आखिरी चरण में 8 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसमें इंदौर सीट भी शामिल है। जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। आज सुबह से ही नेहरू स्टेडियम में मतदान दल को सामग्री बांटी जा रही है। खुद जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश जाटव सुबह नेहरू स्टेडियम पहुंचे और मतदान सामग्री वितरण के काम को जांचा। जिस मतदान दल को ग्रामीण अंचलों में वोटिंग के लिए जाना है, वो सामग्री लेकर रवाना हो रहे हैं।

PunjabKesari

नेहरु स्टेडियम में पोलिंग पार्टी के 13 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है कि मतदान दल अपनी टेबल कुर्सियों पर बैठे हैं और उन्हें उनकी टेबल पर मतदान सामग्री लाकर दी जा रही है। मतदान सामग्री ले जाने के लिए 900 से अधिक गाड़ियों का इंतजाम किया गया है। हर वाहन में जीपीएस लगा हुआ है, ताकि मतदान सामग्री लेकर जाने वाले वाहन की लोकेशन पता चलती रही।

PunjabKesari

एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। इसके लिए इंदौर से लगने वाले चार जिलों की सीमा पर कुल आठ नाके बनाए गए हैं। इनमें 24 घंटे लगातार 60 के बल के साथ सीएपीएफ का बल भी लगाया गया है।

  • संसदीय क्षेत्र में कुल 2575 और जिले में 2881 मतदान केंद्र हैं।
  • लोकसभा सीट इंदौर में कुल 23 लाख 49 हजार 476 मतदाता हैं।
  •  529 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं, जहां सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम रहेंगे।
  • 690 पिंक बूथ होंगे, जहां सभी मतदान कर्मचारी महिलाएं होंगी। साथ ही 340 हाईब्रिड बूथ बनाए गए हैं, जिनमें दो महिला और दो पुरुष कर्मचारी रहेंगे।
  • चुनाव के इंतजाम के लिए लगभग 591 अधिकारी, 2400 पुलिस कर्मचारी, 450 होमगार्ड, 2900 विशेष पुलिस अधिकारी रहेंगे।
  • केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बलों के 800 लोगों को भी चुनाव संबंधी कार्रवाई का प्रशिक्षण दिया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News