Public Holiday: 1 जून को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जारी हुए आदेश
Thursday, May 28, 2026-08:25 PM (IST)
कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कबीरधाम अंतर्गत नगर पंचायत सहसपुर लोहारा क्षेत्र में 1 जून 2026 की छुट्टी का ऐलान किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप निर्वाचन 2026 के तहत मतदान को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है और सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के मुताबिक नगर पंचायत सहसपुर लोहारा क्षेत्र में सामान्य अवकाश रहेगा।
उप निर्वाचन 2026 के तहत 01 जून 2026 को सहसपुर लोहारा नगर पंचायत एवं संबंधित पंचायत क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
— Kabirdham (@KabirdhamDist) May 27, 2026
नगर पंचायत सहसपुर लोहारा अध्यक्ष पद तथा ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द और पोलमी के रिक्त पंच पदों के लिए 01 जून को मतदान होगा।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में जारी किए इस आदेश के मुताबिक, नगरपंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद तथा ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द के वार्ड क्रमांक-08 एवं ग्राम पंचायत पोलमी के वार्ड क्रमांक-14 के रिक्त पंच पदों के लिए 01 जून को मतदान कराया जाएगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश प्रभावशील रहेगा। निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अवकाश घोषित किया गया है।
इसके साथ ही नगर पंचायत सहसपुर लोहारा क्षेत्र में सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें 01 जून 2026 से लेकर 30 मई 2026 की शाम 5 बजे तक यानी मतदान दिवस से लेकर मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगी। इसके अलावा मतगणना दिवस 04 जून 2026 को भी मतगणना समाप्ति तक ये दुकानें बंद रखने का कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आदेश जारी किया है। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर आबकारी अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के आधार पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

