रतलाम में हुआ भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन, यात्रा के आखिरी दिन सुरक्षा घेरा तोड़कर अचानक अमरूद के खेत में पहुंच गए राहुल गांधी..

3/7/2024 10:37:48 AM

रतलाम। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पहुंची यहां पर राहुल गांधी के वाहन की तेज गति होने के कारण लोगों ने उनके पीछे दौड़ लगा दी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा फोरलेन पर 5 किलोमीटर चलने के दौरान वाहन के साथ कच्चे रास्ते से होते हुए अमरूद के बगीचे में जा पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी जामफल के बगीचे में 15 मिनट रुके।


राहुल गांधी अचानक जामफल के बगीचे में पहुंच गए। पुलिस ने भी खेतों की तरफ दौड़ लगा दी। राहुल गांधी को जामफल के बगीचे में जाते हुए देख बड़ी संख्या में लोग भी उनके साथ नजर आए। आपको बता दें कि कांग्रेस के किसान नेता डीपी धाकड़ रतलाम जिले की सीमा से लगे अपने खेत के अमरुद लेकर राहुल गांधी के वाहन के आगे आ गए थे।

PunjabKesari

इसके बाद डीपी धाकड़ ने राहुल गांधी से खेत में चलने के लिए कहा इसके बाद वह अपने खेत में राहुल गांधी को ले गए यहां पर राहुल गांधी ने पहुंचकर अमरुद खाया। रतलाम जिले की सीमा में बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने प्रवेश किया। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News