Punjab Kesari MP ads

मशहूर ध्रुपद गायक रमाकांत गुंदेचा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, CM कमलनाथ व शिवराज ने जताया शोक

Saturday, Nov 09, 2019-11:38 AM (IST)

भोपाल: भोपाल में प्रसिद्ध ध्रुपद गायक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित रमाकांत गुंदेचा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका जन्म 24 नवंबर 1962 को हुआ था। वे 56 साल के थे। रमाकांत संगीत और कॉमर्स में स्नातकोत्तर थे। उन्हें 2012 में पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया था।

PunjabKesari

शुक्रवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
शुक्रवार रमाकांत शुक्रवार शाम अपने भाई के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने छोटे भाई के साथ हबीबगंज स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।स्टेशन पर बैठे-बैठे अचानक रमाकांत को सीने में दर्द होने लगा। पहले तो लगा कि शायद दर्द की वजह शायद एसीडिटी है। लेकिन दर्द तेज होने लगा तो एंबुलेंस को बुलाया गया। इससे पहले कि एंबुलेंस आती उनका निधन हो चुका था। रमाकांत का अंतिम संस्कार शनिवार को सुभाष नगर विश्राम घाट पर किया जाएगा।

CM कमलनाथ ने ट्वीट कर जताया शोक

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News