मामा शिवराज के बाद बेटे कार्तिकेय चौहान ने संभाला मोर्चा, बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

7/9/2022 5:43:57 PM

सीहोर (धर्मेंद्र राय): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) के बेटे कार्तिकेय चौहान (kartikey chouhan) ने बीजेपी प्रत्याशी (bjp candidate) के पक्ष में रोड शो किया। इससे पहले कांग्रेस (congress) नेता भी जोर अजमाइश के साथ चुनावी सभाएं कर रहे हैं। जिसके बाद भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में कार्तिकेय चौहान ने रोड शो किया। इछावर नगर परिषद चुनाव (ichhawar nagar parishad election 2022) की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे नगर में चुनावी सरगर्मियां भी तेजी से बढ़ती जा रही है। प्रमुख राजनीति पार्टी कांग्रेस और भाजपा अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है।

कार्तिकेय चौहान ने संभाला मोर्चा 

वहीं निर्दलीय उम्मीदवार भी पार्टियों के लिए चुनावी फिजा बन रहे हैं। कई वार्डो में जहां त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं कई वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार पाटी प्रत्याशियों पर भारी पड़ते हुए दिखाई दे रहें हैं। हालांकि कांग्रेस एवं भाजपा दोनों की पार्टियां अपना-अपना परिषद बनाने का दावा कर रही है। कांग्रेस की ओर से चुनावी बागडोर पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल तथा वरिष्ट नेता समय कुमार मेहता संभाल रहे हैं। वहीं भाजपा की ओर से विधायक करण सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष कैलाश सुराना, विष्णु वर्मा, पूर्व नपं अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने इछावर पहुंचकर रोड शो किया और भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे।

PunjabKesari

13 जुलाई को है दूसरे और आखिर चरण के चुनाव 

आगामी 13 जुलाई को होने वाले नगर परिषद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां भी बढ़ने लगी है। पार्टी नेता अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार प्रसार में जुट हैं। वहीं उम्मीदवार भी घर-घर मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय खान इछावर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ता और प्रत्याशियों के साथ रोड शो करते हुए मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

चुनावी सभाओं में पहुंचे कार्तिकेय चौहान

रोड शो (road show in sehore) का आरंभ थाने के सामने से होकर नगर के पमुख मार्गो से होते हुए वार्ड 12 में पहुंचा। जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान एक सभा भी आयोजित की गई। जिसमें कार्तिकेय चौहान के अलावा भाजपा युवा नेता विष्णु वर्मा आदि ने संबोधित किया। इससे एक दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ट नेता अभय कुमार मेहता ने भी कार्यकर्ताओं के साथ वार्डो का भ्रमण कर जनसंपर्क किया!

कई वार्डो में निर्दलीय उम्मीदवार भारी

नगर पालिका (nagar palika election) के कुल 15 वार्डो में 69 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इसमें भाजपा (bjp) ने जहां सभी वार्डो से अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे है। वहीं कांग्रेस ने वार्ड नंबर 1 को छोड़कर शेष 14 वार्ड में अपने प्रत्याशी घोषित किये हैं। जबकि 40 उम्मीदवार निर्दलीय के रूप में अपनी किस्तम अजमा रहे हैं। जानकारों के अनुसार करीब 8 वार्ड में दोनों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। जबकि 7 वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। हालांकि इनमें से करीब 3-4 वार्ड ऐसे है, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी दोनों पार्टी उम्मीदवारों पर भारी पड़ते हुए दिखाई दें रहे हैं।

रोड शो में नागरिकों ने नही दिखाई रूचि 

ग्रामीणों की जुटाई भीड़ शनिवार को प्रस्तावित रोड शो में नागरिकों ने कोई खास रूचि नहीं दिखाई। आलम यह रहा कि ढोल धमाके और डीजे के साथ निकाले गए रोड शो में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और उम्मीदवार ही दिखाई दे रहे थे, जबकि नागरिकों की संख्या ना के बराबर थी। हालांकि रोड शो में भीड़ जुटाने के लिए ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में लोगों को बुलाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News