MP: टाइगर रिजर्व का दुखद दिन: 10 साल का नर बाघ और दो शावक नहीं रहे
Friday, Oct 03, 2025-12:50 PM (IST)

मंडला। (अरविंद सोनी): कान्हा नेशनल पार्क में हाल ही में एक दुखद घटना घटी है, जिसमें दो अलग-अलग घटनाओं में तीन बाघों की मौत हो गई। इनमें एक वयस्क नर बाघ और दो मादा बाघ शावक शामिल हैं। पहली घटना मुक्की जोन से सामने आई, जहां दो वयस्क नर बाघों की मौत दूसरे नर बाघ के साथ संघर्ष में हुई। इसमें लगभग 10 वर्ष का एक नर बाघ शामिल था।
वहीं दूसरी घटना कान्हा जोन की है, जहां एक वयस्क नर बाघ ने दो शावकों पर हमला कर उन्हें मार डाला। मादा बाघ शावक लगभग 1-2 महीने के थे। पार्क प्रबंधन ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की है। कान्हा के हाथी गश्ती दल ने शव देखे और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। NTCA के प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय अमले द्वारा सभी शव बरामद कर लिए गए हैं, और पार्क प्रबंधन के अधिकारी व डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद है। दोनों शावकों का पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं, नर बाघ का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।
कान्हा नेशनल पार्क में बाघों की यह मौत काफी दुखद है। पार्क के इतिहास में ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं। इन मौतों के प्रमुख कारण आपसी संघर्ष बताए जा रहे हैं।