Punjab Kesari MP ads

सागर पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, प्रेम प्रसंग का है मामला

Monday, Mar 21, 2022-12:47 PM (IST)

सागर (देवेंद्र कश्यप): सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में 12 मार्च को हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग से उपजी बुराई को लेकर दो आरोपियों ने मनोज यादव की हत्या की थी। पुलिस ने इसमें आरोपी गोविंद यादव, विनोद यादव को गिरफ्तार किया है।

योजना बनाकर उतारा मौत के घाट 

सागर एसपी तरुण नायक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 12 मार्च को शाहगढ़ थाना के गुड़िया खेड़ा गांव मनोज यादव की हत्या की गई थी। आरोपी अज्ञात थे, पुलिस ने मामला दर्ज कर इसमें जांच शुरू की और घटना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर संदेही गोविंद यादव और विनोद यादव से बारीकी से पूछताछ की। जिसमें उन्होंने पुरानी बुराई को लेकर योजनाबद्ध तरीके से दारू की पार्टी के बहाने मनोज को बुलाया और चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी।

हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद 

इसमें एक आरोपी विनोद यादव गूंगा है। जिस की भाषा समझने के लिए पुलिस ने एक्सपर्ट बुलाए थे। उसके द्वारा बताए गए निशानदेही पर धारदार हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने कुएं से चाकू और कुल्हाड़ी बरामद किए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News