सेल्फी पॉइंट विवाद: कांग्रेसियों को भेजा जेल, पुलिसवालों को लगाना पड़ा ओवरलोड बस को धक्का

Friday, Jan 28, 2022-06:49 PM (IST)

सागर(देवेंद्र कश्यप): सागर के खुरई में भाजपा और पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस जनों के साथ की गई हिंसक वारदात के बाद सागर में कांग्रेसियों को पकड़ पकड़ कर जेल भेजा जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी समेत 60-70 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने करीब 3 घंटे तक 332 जिला कांग्रेस कार्यालय में नजरबंद रखा। बाद में महिला पुलिस अधिकारियों के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी को हिरासत में लेकर अज्ञातवास की तरफ भेज दिया गया है। वहीं 50 से अधिक पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय से घसीट कर हिरासत में लेते हुए बस में बैठा कर रवाना किया।
PunjabKesari

खास बात यह है कि पुलिस द्वारा की जा रही इस धरपकड़ में वाहनों का टोटा पड़ गया है और कंडम वाहन में जब कार्यकर्ताओं को ले जाया जाने लगा तो पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी खुद ही बस में धक्का लगाकर उसे स्टार्ट करने की मशक्कत करते हुए देखे गए।

PunjabKesari

बता दें कि बीते दिनों सागर के खुरई में हुई घटना में बिना जांच के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण के दर्ज करने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता अनुमति लेकर सम्बंधित अधिकारी को शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन देने के लिए खुरई में एकत्रित हुए थे। लेकिन इसी दौरान बहुत से भाजपा कार्यकर्ता भी रैली के रूप में वहां पहुंच गए। दोनों दलों में जमकर झड़प हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News