Punjab Kesari MP ads

गरियाबंद में एक दिन कलेक्टर रहे शैलेंद्र ध्रुव का निधन, CM भूपेश बघेल ने जताया शोक

Tuesday, Jun 06, 2023-01:38 PM (IST)

गरियाबंद (फारुक मेमन) : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के 1 दिन के कलेक्टर के रुप से प्रसिद्ध शैलेंद्र ध्रुव का निधन हो गया। शैलेंद्र ध्रुव लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित था। इस बीमारी की वजह से उसका शरीर बचपन में ही बुजुर्गों जैसा हो गया था। शैलेंद्र को सांस लेने में तकलीफ थी जिसके बाद उसका निधन हो गया। उसके निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है। 2 साल पहले गरियाबंद छुरा के ग्राम मेडकी डबरी निवासी शैलेंद्र ध्रुव ने डेढ़ साल पहले कलेक्टर बनने की इच्छा जताई थी। जिसके सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर शैलेंद्र को एक दिन के लिए कलेक्टर बनाया गया था।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री बघेल ने उसे आमंत्रित कर साथ में भोजन किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ शैलेन्द्र को भी ”गार्ड ऑफ ऑनर” मिला था। इस दौरान सीएम बघेल ने एक दिन के कलेक्टर शैलेंद्र ध्रुव का अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों और प्रदेश के उच्चाधिकारियों से परिचय भी करवाया था। बता दें कि शैलेंद्र ने इस साल प्रथम श्रेणी में 12वीं की परीक्षा पास की थी और वह कॉलेज जाने के लिए प्रशासन से वाहन की मांग कर रहा था।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शैलेंद्र ध्रुव के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, सुबह दुखद सूचना मिली। शैलेंद्र ध्रुव अब हमारे बीच नहीं रहे। गरियाबंद के छुरा के ग्राम मेडकी डबरी के रहने वाले शैलेंद्र प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे। हमने उसकी एक दिन का कलेक्टर बनने की इच्छा तो पूरी कर दी थी लेकिन ईश्वर की कुछ और इच्छा थी। भगवान उसका ख्याल रखें। घर वालों को हिम्मत मिले। ओम् शांति:


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News