Punjab Kesari MP ads

शिवराज ने राहुल गांधी को ठहराया 'झूठा', बोले- लोकसभा चुनाव में जनता देगी सजा

Monday, Apr 01, 2019-02:52 PM (IST)

भोपाल: लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि 'कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आदतन झूठ बोलते हैं। कांग्रेस की झूठ की सजा लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें देगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने हुए 104 दिन हो गए, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि अगर 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री बदल देंगे। इस हिसाब से तो कांग्रेस के दस मुख्यमंत्री प्रदेश में बदल जाने चाहिए थे।'

 

PunjabKesari

 

शिवराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, 'कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में झूठ और छल के आधार पर किसानों को ठगा है। कर्ज माफ नहीं हुआ। उन्होंने उज्जैन के किसान का उदाहरण देते हुए कहा कि किसान को उम्मीद थी की कर्ज माफ हो जाएगा लेकिन नहीं हुआ। इससे परेशान होकर किसान ने आत्महत्या कर ली। ऐसे कई उदाहरण हैं।' 


PunjabKesari

योजनाएं बंद कर रही सरकार
उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश में जिस तरह के हालात बने हैं, वे प्रदेश के इतिहास में कभी नहीं हुए। भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गईं जनकल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी। गरीबों को मुफ्त में इलाज के लिए 15 साल से चली आ रही पंडित दीनदयाल योजना कांग्रेस द्वारा बंद कर दी गई है। इसी तरह गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना भी बंद कर दी गई है।'


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News