सूरजपुर : दोहरे हत्याकांड के आरोपी कुलदीप साहू के अवैध घरों पर चला बुलडोजर

Monday, Oct 28, 2024-12:29 PM (IST)

सूरजपुर (धर्मचंद सिंह) : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हुए डबल मर्डर के मामले में प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। आरोपी कुलदीप साहू के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। बता दें कि बीते 13 अक्टूबर को आरोपी कुलदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रधान आरक्षक तालिब शेख की बेटी और पत्नी की नृशंस हत्या कर दी थी जिसके बाद सूरजपुर में बवाल मचा रहा और लोग आरोपी के घर को जमीदोज करने की मांग करने लगे थे।

PunjabKesari
PunjabKesari

जिसके बाद सूरजपुर नगरपालिका ने आरोपी के घर पर चस्पा किया था और प्रशासन से गिरने की मांग किया था जिसके बाद आज तड़के सुबह नगरपालिका और जिला प्रशासन की टीम ने आरोपी के घर पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News