पहले धमकी देकर जबरदस्ती बनाए संबंध, फिर न्यूड फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डाले
Monday, Feb 02, 2026-04:20 PM (IST)
बैतूल : मध्यप्रदेश की बैतूल जिला पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म और उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना गंज पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जनवरी को महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि आरोपी अमरलाल यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर वायरल किए। शिकायत के आधार पर थाना गंज में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। इसके बाद आरोपी अमरलाल यादव निवासी ग्राम बम्हनी, तहसील तामिया, जिला छिंदवाड़ा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

