एक साथ 18 अधिकारी-कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई, निलंबन, वेतन वृद्धि रोकी, कटी सैलरी, कलेक्टर के एक्शन से हड़कंप

Tuesday, Jan 20, 2026-09:04 PM (IST)

देवास (एहतेशाम कुरैशी) : देवास जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जहां कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने लापरवाही बरतने वाले 18 चिकित्सक अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

कलेक्टर ऋतुराज ने एक कर्मचारी को तत्काल निलंबित किया है, वहीं पांच की वेतनवृध्दि रोकने के निर्देश दिए हैं। तीन कर्मचारियों की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सात के वेतन काटने एवं दो को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

PunjabKesari

देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह बड़ी कार्रवाई से जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है। कलेक्टर ने कहा कि जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ऋतुराज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की बैठक के बाद यह बड़ा एक्शन लिया गया है। जिले में सोमवार को एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली योजनाओं में भारी लापरवाही बरती गई है। इनमें से ब्लॉक लेवल के अधिकारी को निलंबित किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News