दस्यु सम्राट दद्दा मलखान सिंह का फिर बजा डंका, लोगों ने पत्नी को निर्विरोध बनाया सरपंच

Wednesday, Jun 08, 2022-06:48 PM (IST)

गुना(मिस्बाह नूर): 80 के दशक में डाकुओं के सरदार का खिताब पाने वाले डाकू मलखान सिंह ने 1967 में भिंड जिले के बिलाव गांव के सरपंच की बदमाशी के कारण बंदूक उठा कर सिस्टम से बगावत का ऐलान किया था। आज 55 साल बाद उन्हीं की पत्नी गुना जिले में निर्विरोध सरपंच बन गई हैं।

PunjabKesari

एक जमाने में मध्यप्रदेश के बीहड़ को हिलाकर रख देने वाले चर्चित दस्यु सम्राट दद्दा मलखान एक बार फिर चर्चा में हैं। गुना जिले की आरोन तहसील के सुनगयाई पंचायत में उनकी मलखान सिंह पत्नी निर्विरोध सरपंच चुनी गई हैं। उनके साथ 12 पंच उम्मीदवार भी महिलाएं निर्विरोध चयनित हुई हैं।

PunjabKesari

पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरु होने के साथ ही मलखान सिंह ने यह प्रयास किया था कि पूरी पंचायत में महिला प्रत्याशी चुनकर आएं। उन्होंने ग्रामीणों से बात की तो सभी ने निर्विरोध प्रत्याशी चुनने के विकल्प को सही समझा और मलखान सिंह की पत्नि ललिता सिंह सहित सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया। यह खबर बुधवार सुबह से ही पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

PunjabKesari

दस्यु सम्राट के नाम से चर्चित मलखान सिंह ने न केवल पंचायत में निर्विरोध प्रत्याशी चुनवाकर तमाम खर्चे और विरोध टालने का सराहनीय काम किया है, बल्कि महिलाओं को प्रतिनिधित्व देकर अन्य पंचायतों के लिए मिसाल पेश की है। सुनगयाई पंचायत के सभी ग्रामीण इस निर्णय पर एकजुट हैं और उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि वह शत-प्रतिशत महिला पदाधिकारियों वाले पंचायत के नागरिक बन गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News