इस कांग्रेस कार्यकर्ता ने 15 साल बाद पहने जूते, पढ़िए पूरी खबर

12/27/2018 9:34:07 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने तक नंगे पैर रहने का संकल्प लेने वाले कांग्रेस के 40 वर्षीय कार्यकर्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में अपने पैरों में 15 साल बाद जूते पहने।  मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर इस मौके का फोटो भी शेयर किया है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।

 

कमलनाथ ने अपने ट्वीट पर इसका जिक्र करते हुए लिखा है, 'आज निवास पर राजगढ़ के कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार से मिलकर उन्हें जूते पहनाएं, उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तब तक जूता नहीं पहनेंगे. ऐसे कार्यकर्ताओं को सलाम है जो पूरी निष्ठा से कांग्रेस के लिए दिन रात मेहनत करते है।'

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News