Punjab Kesari MP ads

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने से मौत की पुष्टि, परिजनों बोले थे- छत से गिरकर गई जान...18 साल की युवती की मौत से उठेगा पर्दा

Wednesday, Jun 01, 2022-02:07 PM (IST)

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर में 18 साल की लड़की के शव की पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण फांसी लगना सामने आया है। शनिवार को परिजनों ने उसके छत से गिरने का दावा किया था लेकिन जब लड़की के शव का पोस्टमार्टम किया गया तो मौत का कारण फांसी लगना सामने आया है। फिलहाल विसरा रिपोर्ट को सागर भेजकर जांच कराई जा रही ताकि सही कारण सामने आ सकें। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 4 सोनी मोहल्ले में रहने वाली रुचि सोनी 18 वर्ष को शनिवार की रात करीब 8 बजे उसके परिजन मृत अवस्था में अस्पताल लाए थे। मौत की पुष्टि करते हुए डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर भेजी। परिजनों का दावा था कि रुची की मौत छत से गिरने के कारण हुई है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद डॉ. केपी बामौरिया ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि लड़की की मौत हैंगिंग से हुई है। फिलहाल बिसरा रिजर्व कर जांच के लिए एफएसएल लैब सागर भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चलेगा। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News