प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, 9वीं की छात्रा से की छेड़छाड़, आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई

Monday, Oct 14, 2024-07:39 PM (IST)

रायसेन (शिवलाल यादव) : मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शिक्षा के मंदिर में प्रिंसिपल ने 9 वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़ जैसी घिनौनी हरकत की। इस घटना के बाद छात्रा बेहोश हो गई। जिसे सिविल अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उसे घर भेजा गया। घटना का खुलासा होते ही ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को कमरे में बंद कर दिया। बरेली पुलिस के पहुंचने पर थाने लाई। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

PunjabKesari

नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का यह मामला बरेली थाना क्षेत्र के चारगांव के शासकीय हाई स्कूल का है। जहां नवमीं कक्षा की छात्रा के साथ प्रिंसिपल रामसेवक द्विवेदी ने गलत नीयत से छेड़छाड़ की। जिससे आहत होकर छात्रा की तबियत बिगड़ी गईय़ बताया जा रहा है प्रिंसिपल रामसेवक द्विवेदी पहले भी छात्राओं के साथ दो तीन बार छेड़छाड़ कर चुका है।

PunjabKesari

महज चार माह पहले ही खरगोन से चारगांव तबादला होकर आया है। रामसेवक द्विवेदी स्कूल में तकरीबन 4 बच्चे पढ़ रहे हैं। प्रिंसिपल की इस बेहूदा हरकत पर पुलिस ने पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। छात्रा को पुलिस ने घर दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News