Punjab Kesari MP ads

MP में इस बार 5 को नहीं 6 सितंबर को मनाया जाएगा शिक्षक दिवस

Tuesday, Sep 03, 2019-03:51 PM (IST)

भोपाल: सचमुच एमपी अजब है और यहां घटित होने वाली घटनाएं गजब है। इसका उदाहरण शिक्षक दिवस देखने को मिलगा क्योंकि शिक्षक दिवस 5 सितंबर की बजाय 6 सितंबर को मनाया जाएगा। ऐसा मध्यप्रदेश के राजनीतिक इतिहास में पहली बार होगा। इसका कारण मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभु राम चौधरी का दक्षिण कोरिया का दौरा है। क्योंकि शिक्षा मंत्री स्तर जानने के लिए दक्षिण कोरिया की यात्रा पर हैं और वे 6 सितंबर को वापस आएंगे। उनके साथ 35 अफसरों की एक टीम भी गई है। मंत्री समेत पूरा डेलिगेशन 6 को प्रदेश लौटेगा। इसलिए मध्यप्रदेश में पहली बार छह सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। 

PunjabKesari

प्रदेश में शिक्षक दिवस के दिन होने वाले कई कार्यक्रमों की तैयारियां बड़ी जोर शोर से चल रही है। जिनमें मुख्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2018 और राज्य शिक्षक पुरस्कार 2019 से सम्मानित किए जाना हैं। 6 सितंबर को मंत्री के लौटने के बाद ही यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रभु राम चौधरी और उनकी टीम दक्षिण कोरिया के सरकारी स्कूलों का अवलोकन, सेमिनार और शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण भी करेगी।

PunjabKesari

बता दें कि दक्षिण कोरिया के दौरे पर मंत्री प्रभु राम चौधरी के साथ शिक्षा विभाग के स्कूल शिक्षा प्रमुख सचिव, उप सचिव, संयुक्त संचालक सहित राज्य शिक्षा केंद्र, लोक शिक्षण संचालनालय और राज्य ओपन स्कूल के अधिकारी सहित 35 अधिकारियों-प्राचार्यों की टीम मौजूद है। शिक्षा विभाग इसके लिए करीब 50 लाख की राशि खर्च कर रहा है। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में शिक्षा से जुड़ा यह दूसरा दौरा है। डॉ. चौधरी की टीम दक्षिण कोरिया के एजुकेशन सिस्टम का अध्ययन करेगी और मध्य प्रदेश में इसे कैसे लागू किया जा सकता है, इस पर अपने सुझाव देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News