व्यापम के विरोध में उतरे हजारों छात्र, बोले- पहले कृषि फिर, शिक्षक और अब पुलिस भर्ती सभी में फर्जीवाड़ा हुआ... निष्पक्ष जांच कीजिए

3/30/2022 7:32:19 PM

इंदौर(गौरव कंछल): मध्य प्रदेश में शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया हमेशा से ही विवादों में रही है एक बार फिर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया और पुलिस भर्ती प्रक्रिया के लिए आयोजित की गई परीक्षा सवालों के घेरे में आ गई है। बीते दिनों शिक्षक भर्ती वर्ग तीन की परीक्षा का पर्चा लीक होने का मामला और पुलिस भर्ती परीक्षा में परिणाम में परिवर्तन का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। प्रदेश भर में इसी को लेकर लगातार छात्रों द्वारा प्रदर्शन भी किया जा रहा है। वही इंदौर में भी इसे लेकर आज कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन किया गया।

PunjabKesari

शिक्षक भर्ती वर्ग 3 का पर्चा लीक होने व पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में लगातार बदलाव के बाद परीक्षार्थी आक्रोशित है। परीक्षा देने वाले छात्रों का आक्रोश अब सड़कों पर नजर आने लगा है। बुधवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रों के अनुसार पहले कृषि भर्ती परीक्षा इसके बाद शिक्षक वर्ग 3 भर्ती परीक्षा और अब पुलिस भर्ती परीक्षा तीनों में ही अनियमितता सामने आई है जिसके चलते सैकड़ों छात्रों का भविष्य अंधकार में है, छात्र रंजीत के मुताबिक तीनों परीक्षाओं में हुए भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए। पेपर लीक में लक्ष्मण नामक व्यक्ति की भूमिका सामने आई है। उसके व उसका साथ देने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने पेपर लीक की निष्पक्ष जांच नहीं की और सुना परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई तो छात्रों का उग्र प्रदर्शन होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News