Punjab Kesari MP ads

इंदौर में पूर्व लोकसभा स्पीकर के बेटे के शोरूम में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Monday, Dec 09, 2024-05:09 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे के शोरूम में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं तीन अन्य आरोपियों की सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पहचान कर ली गई है, और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि 6 दिसंबर को नेमावर रोड़ पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ताई के बेटे मंदार महाजन के शोरूम में घुसकर गाड़ी की सर्विस कराकर बिना पैसे दिए गाड़ी लेकर जाने की बात पर विवाद हुआ था।

PunjabKesari जिसपर आरोपियों ने एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर शोरूम में जमकर तोड़फोड़ की थी पूरे मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम सौरभ करोसिया, मोहित और तन्नू घेंघट को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाशी के लिए टीम रवाना कर दी गई है। इस मामले में सीसीटीवी के माध्यम से मिले फुटेज के आधार पर तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News