Punjab Kesari MP ads

शिव''राज' में महिलाओं के साथ हुए जघन्य अपराध, इस दिग्गज ने खोला राज

Sunday, Nov 04, 2018-02:26 PM (IST)

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासन काल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के ग्राफ में 700 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। तिवारी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार के 2004 से 2016 तक के काल में मध्यप्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के अपहरण के मामलों में 755 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2004 में महिला अपहरण के 584 मामले दर्ज हुए थे, जबकि वर्ष 2016 में इनकी संख्या बढ़कर 4994 हो गई है।

PunjabKesari

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे तिवारी ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के मामले 259 प्रतिशत बढ़ गये हैं। उन्होंने बताया, ‘‘वर्ष 2004 में नाबालिग बालिकाओं से बलात्कार के 710 मामले दर्ज हुए थे, वहीं वर्ष 2016 में यह बढ़कर 2479 हो गये।’’ तिवारी ने दावा किया कि कुल मिलाकर भाजपा शासन काल में मध्यप्रदेश में अपराध बढ़े हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार कामकाजी महिलाओं के लिए मध्यप्रदेश देश का सबसे असुरक्षित राज्य है। राज्य में बढ़ते अपराध इसकी प्रगति में बाधक हैं।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 13 साल के शासन काल में 30,000 लोगों की हत्या हुई, 46,000 बलात्कार के मामले दर्ज हुए तथा प्रदेश में 2.25 लाख गंभीर अपराध हुए। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News