सड़क बनकर तैयार भी नहीं हुई और वसूला जाने लगा टोल टैक्स, लोगों ने जताया विरोध

8/25/2021 12:47:14 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले के अंतर्गत चल रहे झांसी-खजुराहो फोरलेन निर्माण का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसके बावजूद इस क्षेत्र में टोल प्लाजा को हरी झण्डी मिल गई है। बमीठा क्षेत्र के ग्राम बसारी, गंज और बमीठा में ओवरब्रिज पर टोल प्लाजा शुरू हो जाने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को खराब सड़क होने के बाद भी एक बार चार पहिया वाहन से गुजरने पर 60 रूपए देने पड़ते हैं। वहीं जिले के लोगों के लिए यह राशि 30 रूपए है। फोरलेन पर वक्त से पहले शुरू हुए इस टोल प्लाजा का विरोध भी शुरू हो गया है।

PunjabKesari

ग्रामीणों ने कहा हमारी ओर भी देखे प्रशासन...
ग्राम देवगांव के समीप एनएचएआई के द्वारा पुष्पा राय कंपनी बनारस को यह टोल प्लाजा ठेके पर दे दिया गया है। कंपनी के द्वारा यहां से गुजरने वाले वाहनों से वसूली भी शुरू कर दी गई है। 23 अगस्त से शुरू हुई इस वसूली से स्थानीय लोग परेशान होने लगे हैं। देवगांव के नजदीकी ग्रामों सलैया, कदवां और खैरी के रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें इस टोल प्लाजा से खेत तक जाने का भी पैसा देना पड़ रहा है।

PunjabKesari

ग्राम बड़ेरी की निवासी रंजना चौबे, सचिव द्वारका प्रसाद शर्मा, जगत सिंह बुन्देला, छन्नूलाल पटेल, प्रियंका नीलेश पाण्डेय ने बताया कि हमारे कई गांव ऐसे हैं जहां की जमीनें टोल प्लाजा के दोनों तरफ है। ग्राम खैरी के समीप ही एक मात्र पेट्रोल पंप है। गांव के लोगों को कई बार ट्रेक्टर वाहन लेकर खेतों तक जाना पड़ता है अथवा ईधन भराने जाना पड़ता है। जितने बार भी हम निकलते हैं उतने बार टोल प्लाजा पर पैसा मांगा जाता है। लोगों ने कहा कि उनकी खुद की जमीनें इस फोरलेन के लिए अधिग्रहीत की गई हैं जिसका मुआवजा भी अभी तक नहीं मिला लेकिन टोल प्लाजा पर वसूली शुरू कर दी गई है जो कि गलत है।

PunjabKesari

लोगों की मांग स्थानीय लोगों किसानों को मिले छूट...
इन ग्रामीणों ने कहा कि जो ग्रामीण देवगांव टोल प्लाजा के 5 किमी क्षेत्र में निवास करते हैं उन्हें प्रतिदिन आने-जाने पर छूट दी जानी चाहिए। अन्यथा उन्हें महीने में काफी पैसा खर्च करना पड़ेगा। यदि एनएचएआई और टोल प्लाजा संचालित करने वाले ठेकेदार हमारी सुविधा का ध्यान नहीं रखेंगे तो हम सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News