रायसेन ट्रैफिक थाने के एएसआई की हार्ट अटैक से मौत, गृहग्राम बैतूल में होगा अंतिम संस्कार
Monday, Mar 17, 2025-08:49 PM (IST)

रायसेन (छोटे लाल) : रायसेन यातायात थाने में पदस्थ एएसआई फूल सिंह उईके की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उनके शव को उनके गृह बैतूल भेजा और एक लाख रूपये की सहायता राशि देकर सम्मान पूर्वक दी विदाई। रायसेन यातायात थाने में पदस्थ एएसआई फूल सिंह उईके को सोमवार को सुबह सीने में घबराहट होने के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही फूल सिंह उईके बेहोश हो गए अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने फूल सिंह को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार फूल सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है। डॉक्टर आकाश चतुर्वेदी ने फूल सिंह उईके के शव का पोस्टमार्टम किया और उनके शव को परिजनों को सौंप दिया।
एएसआई फूल सिंह उईके का अंतिम संस्कार उनके गृह जिले बैतूल में किया जाएगा। इसलिए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे द्वारा उनके परिजनों को तत्काल ही एक लाख रुपए की राशि अंतिम संस्कार के लिए मुहैया कराई गई। साथ ही फूल मालाओं से ससम्मान विदाई दी गई।
शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का कहना है कि फूल सिंह उईके के शव पर कोई चोट के निशान नहीं थे। लेकिन उनके हार्ट में ब्लॉकेज मिले हैं। हार्ट अटैक होने से उनकी मौत हुई है। वही यातायात थाना प्रभारी लता मालवीय का कहना है कि सुबह फोन आया कि फूल सिंह उईके को सीने में घबराहट हो रही है। हम जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।