Punjab Kesari MP ads

नीमच में शौच के लिए गए दो सगे भाई पोखर में डूबे, हुई दर्दनाक मौत..

Thursday, Jun 27, 2024-11:24 AM (IST)

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में दो सगे भाई बुधवार की शाम को पोखर में डूब गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र की है, यहां पर ग्राम रामनगर में रहने वाले दो भाई सोच के लिए पोखर के किनारे चले गए थे। आपको बता दें कि रामनगर निवासी शिवलाल रावत और उनकी पत्नी नीतू बाई अपने दो बच्चों के साथ खेत पर काम कर रहे थे।


 तब अचानक दोनों सगे भाई पोखर के किनारे चले गए। जब काफी देर तक दोनों नहीं लौटे तो उनको तलाश ने के लिए पहुंची मां को दोनों की चप्पल पानी में दिखी इसके बाद अन्य परिजनों को जानकारी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों के शव को पानी से बाहर निकाल दिया गया। सूचना पर तत्काल कुकड़ेश्वर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

PunjabKesari
 दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल भेज दिया। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजन और गांव के लोगों में शोक की लहर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News