देवास में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोगों की मौत
Saturday, Feb 22, 2025-07:23 PM (IST)

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, दो बाइक की आपस में टक्कर के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है, घायल का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना देवास के ग्राम सिरोलिया की है, जहां दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हुई है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। यह घटना शनिवार की है। नागदा में रहने वाले इरशाद और भूरा किसी काम से ग्राम सीरोलिया जा रहे थे। इसी दौरान दीपक की बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें इरशाद और दीपक की मौत हो गई। भूरा का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक दीपक कन्नौज का रहने वाला था। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि दीपक कहां जा रहा था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।