उज्जैन जिला पंचायत चुनाव में हंगामा, छावनी में तब्दील पंचायत भवन, प्रशासन से भीड़े कांग्रेसी और भाजपाई

7/29/2022 6:03:21 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): उज्जैन जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव आज होना है सुबह 10:30 बजे से प्रक्रिया शुरू हुई। इधर जिला पंचायत भवन के बाहर और अंदर पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। इसके बावजूद पंचायत भवन में प्रवेश करने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता पुलिस और प्रशासन से भिड़ गए जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। दो दिन पहले ही जनपद पंचायत में चुनाव के दौरान अव्यवस्था सामने आई थी। भाजपा के 11 सदस्य होने के दावे से माना जा रहा है कि इस बार जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा हो सकता है। जिला पंचायत भवन के सभाकक्ष में आज जिले के 21 वार्डों से निर्वाचित सदस्य अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए मतदान कर रहे हैं। दोनों पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में शुरु हुई।

PunjabKesari
 

इधर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपना बोर्ड बनाने का दावा किया समझा जा रहा है कि दोनों पदों के लिए जोड़-तोड़ की कोशिश पहले से ही चल रही है। इधर भाजपा का शुरू से ही 11 सदस्य होने का दावा होने से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर अपनी जीत बता रही है। वहीं कांग्रेसी समर्पित चार और निर्दलीय सदस्यों के मतदान की स्थिति साफ होगी।

PunjabKesari

जनपद में चोट खाने के बाद भाजपा सतर्क हालांकि भाजपा उज्जैन जनपद में चोट खाने के बाद अब सावधानी से कदम रख रही है। पिछले दो कार्यकाल से कांग्रेस का कब्जा होने से इस बार भाजपा जिला पंचायत अपना बोर्ड बनाने के लिए पहले से प्रयासरत थे। इधर कांग्रेस का एक बार फिर से काबिज होने के लिए निर्दलीयों को साथ लेकर बोर्ड बनाने की रणनीति में जुटे हैं। हालांकि जो कुछ भी होना है इसका परिणाम थोड़ी देर तक साफ हो जाएगा। भाजपा ने कमला कुंवर को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया तो वही कांग्रेस से हेमलता सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News