उज्जैन के राजा महाकाल निकले अपनी प्रजा का हाल जानने, देखें PHOTOS

Monday, Jul 30, 2018-06:27 PM (IST)

उज्जैन : श्रावण मास के सोमवार को बाबा महाकाल की पहली सवारी निकली। बाबा ने मनमहेश स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सभामंडप में पालकी पूजन किया गया। इसके बाद चार बजे पालकी मंदिर के मुख्य द्वार पर आई, यहां पुलिस बल की ओर से बाबा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पालकी महाकाल चौराहे, गुदरी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए शाम सवा पांच बजे रामघाट पहुंची।

PunjabKesari

प्रजा को दर्शन देने आए महाकाल
श्रावण-भादौ मास की पहली सवारी निकली, जिसमें राजाधिराज महाकालेश्वर प्रजा का हाल जानने के लिए निकले। श्रावण के प्रथम सोमवार को बाबा महाकाल चांदी की पालकी पर सवार होकर भक्तों को मनमहेश स्वरूप में दर्शन दिए।

PunjabKesari

राजा को गार्ड ऑफ ऑनर
मंदिर में पूजन के बाद शाम 4 बजे पालकी नगर भ्रमण के लिए मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची। यहां पुलिस सशस्त्र बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

PunjabKesari

हजारों लोग हुए शामिल भगवान महाकाल
श्रावण-भादौ में हर सोमवार को नगर भ्रमण पर निकलते हैं और प्रजा का हाल जानते हैं। इस नजारे को देखने हजारों-लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। प्रथम सवारी में मनमहेश स्वरूप में भगवान महाकाल ने प्रजा को दर्शन दिए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Related News