क्या जमाना आ गया! भाई-भाभी ने विधवा बहन को भी नहीं छोड़ा, बेचारी के साथ किया ऐसा कांड की रौंगटे खड़े हो गए!
Wednesday, Oct 01, 2025-07:00 PM (IST)

अंबिकापुर (डेस्क): अंबिकापुर से ऐसा मामला सामने आया है जहां पर भाई और भाभी ने अपनी विधवा बहन के साथ ही बड़ी लूट कर डाली। जानकारी के मुताबिक लखनपुर थाना के तहत एक विधवा महिला के खाते से उसके भाई और भाभी ने 12 लाख 10 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। महिला को पता तब चला जब वो बैंक में खाता चेक करने गई। खाते में जीरो बैलेंस था तो महिला हैरान रह गई, पता चला कि उसके फोन पे से ही पैसा ट्रांसफर किया गया है।
भाई और भाभी ने विधवा बहन का अकाउंट किया खाली
मामले का खुलासा हुआ तो पता चला कि ये काम किसी और ने नहीं बल्कि उसके भाई व भाभी के खातों में ट्रांसफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम इरगवां की सुखमनिया के पति की पहले ही मौत हो चुकी है, उसके भारतीय स्टेट बैंक खाते में 12 लाख रुपए से अधिक रकम थी। जब वो पैसा निकालने पहुंची तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.
खाते में बैलेंस जीरो था। बैंक कर्मचारियों ने खाते की जांच की तो पता चला कि फोन पे के माध्यम से पूरी राशि ट्रांसफर की गई है। ये भी पता चला कि ट्रांजैक्शन महिला के ही मोबाइल से हुआ है। महिला ने पुलिस में रिपोर्ट कराई और जांच हुई तो महिला का भाई लालसाय और भाभी कुन्ती इस पूरे फ्राड के मास्टरमाइंड निकले