मप्र में क्यों नहीं है महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षित,पढ़िए यह मामला

6/10/2018 1:58:42 PM

मध्यप्रदेश: यह बात काफी हैरान कर देने वाली है कि जिन पर सुरक्षा का दायित्व है, वे खुद ही सुरक्षित नहीं है। इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम के पास ऐसी ही शिकायत आई है, जिससे यह साफ होता कि प्रदेश में महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस अधिकारी महिला पुलिसकर्मियों का शोषण कर रहे हैं।उन्हें जबरदस्ती रात को बंगले पर बुलाते हैं। शिकायत में पुलिस कंट्रोल रूम पर पदस्थ एक DSP पर आरोप लगाया गया है कि वह DRP लाइन में पदस्थ महिला पुलिसकर्मियों के साथ शराब पार्टी करते हैं। शिकायत में इसी तरह के आरोप  रिजर्व इंस्पेक्टर पर भी लगाए गए हैं।

मुख्यालय पहुंची शिकायत के बाद अफसरों को दो महिला सिपाही और एक पुरुष सिपाही पर शक था, जिसके बाद उनका तबादला कर दिया गया। मामले की जांच भी शुरू हो चुकी है। इस दौरान महिला आईपीएस ने डीएसपी, आरआई, लाइन अफसर समेत करीब 50 पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की है।शिकायत में डीएसपी के करीबी पुलिसकर्मियों पर भी आरोप लगे हैं कि वह महिला सिपाहियों को देर रात बंगलों में जाने के लिए दबाव बनाते थे। इस मामले की जांच DIG हरि नारायण चारी मिश्र ने महिला IPS वाहनी सिंह को सौंप दी है। ड्यूटी टेलर पर भी आरोप है कि वह DSP के इशारे पर कमिशन लेकर ड्यूटी लगाया करता था।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पुलिस लाइन के वरिष्ठ अफसर ट्रेनी अफसरों से करीबी बनाते थे। मामला महिलाओं के शोषण और वरिष्ठ अफसरों द्वारा शराब पार्टी का होने के कारण गंभीरता से जांचा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News