कब्र से बाहर मिला महिला का शव, फैली सनसनी, तांत्रिक विधि की आशंका

Monday, Feb 20, 2023-02:51 PM (IST)

नसरुल्लागंज(अमित शर्मा): नसरुल्लागंज के टिकामोड गांव में कब्र के पास एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला को निधन के बाद एक दिन पहले ही कब्र में दफनाया गया था। महिला के परिवारजनों ने तांत्रिक विधि की शंका जताई है और घटना की सूचना पुलिस को दी।

PunjabKesari

गांव टिकामोड निवासी जमुना बाई पति जगदीश उम्र 55 वर्ष बीमार थी जिसके चलते महाशिवरात्रि के दिन  उसकी मौत हो गई, महिला के परिजनों ने महाशिवरात्रि के दिन ही  महिला का अंतिम किया था व महिला को दफनाया गया था। लेकिन जब दूसरे दिन महिला का बेटा श्मशान घाट पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। उसकी मां का शव कब्र से बाहर दिखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल परिजन इस पूरे मामले को तांत्रिक विधि बता रहे है क्योकि महाशिवरात्रि के दिन यह विधियां की होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News