Punjab Kesari MP ads

रेत के ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा दर्दनाक मौत ,अगले महीने होनी थी शादी

Friday, Oct 25, 2024-04:31 PM (IST)

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में जिगना थाना क्षेत्र में हथलाई गांव के पास रेत से भरी ट्रैक्टर - ट्रॉली ने एक युवक को टक्कर मार दी, आपको बता दें की घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी बताया जा रहा कि युवक की अगले महीने शादी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अटा गांव का रहने वाला था और उसका नाम अंकित पाल था। 

PunjabKesariशुक्रवार को युवक हथलाई गांव के पास खड़ा हुआ था, तभी रेत के ट्रैक्टर ट्राली ने उसे टक्कर मार दी युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिगना थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। युवक रेत कंपनी में काम करता था जो अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर - ट्राली को रोक रहा था जिसको लेकर ट्रैक्टर चालक ने उसे रौंद दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News