BJP नेता का महिला मित्र के साथ अश्लील वीडियो वायरल, अंतरंग पलों के लम्हें कैद

Tuesday, Sep 09, 2025-05:55 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री जीत निशोदे का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया। भाजपा ने तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निशोदे को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी दायित्वों से तत्काल निष्कासित कर दिया।

PunjabKesari

क्या है वीडियो में

वायरल वीडियो में बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अपनी महिला मित्र के साथ शारीरिक संबंध बनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि ये वीडियो किसने बनाया और कैसे वायरल हुआ फिलहाल स्पष्ट नहीं है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी की खूब किरकिरी हो रही है।

PunjabKesari

सभी पदों से हटाया

अरेरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने पुष्टि की कि यह कार्रवाई संगठन की अनुशासन और नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है और किसी भी पदाधिकारी का व्यक्तिगत आचरण संगठन की छवि को प्रभावित करता है।

पार्टी की नैतिकता पर उठे सवाल

घटना सामने आते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। विपक्षी दलों ने बीजेपी पर हमले शुरू कर दिए हैं और संगठन की शुचिता व नैतिकता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी खुद को अनुशासन और संस्कारों की पार्टी बताती है, लेकिन उसके पदाधिकारी बार-बार विवादों में फंसते रहते हैं।

PunjabKesari

विवादों से बचना बना चैलेंज

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं बीजेपी के लिए डबल चैलेंज” साबित होती हैं। एक तरफ पार्टी को अनुशासन बनाए रखना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी हमलों और जनता की नाराजगी से भी जूझना पड़ता है। फिलहाल निष्कासन से स्थिति संभालने की कोशिश की गई है, लेकिन यह घटना संगठन को यह सोचने पर मजबूर करेगी कि भविष्य में ऐसे विवादों से बचने के लिए चयन प्रक्रिया को और सख्त कैसे बनाया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News