'रॉबर्ट वाड्रा दोबारा शादी कर लो', भाजपा नेता की भड़काऊ टिप्पणी पर बवाल, बिहार चुनाव नतीजों से जोड़ा...

Tuesday, Nov 18, 2025-08:17 PM (IST)

भोपाल : वायनाड सांसद प्रियंका गांधी के पति और भाजपा के पूर्व सांसद रॉबर्ट वाड्रा पर भाजपा नेता की टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। ये टिप्पणी बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी है। मामले में जहां कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है और इसे ऊल जलूल बयान करार दिया है। मामला रॉबर्ट वॉड्रा के मध्य प्रदेश दौरे से जुड़ा हुआ है। जहां सोमवार को रॉबर्ट वाड्रा एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे थे। यहां उन्होंने ब्रह्मपुरी घाट पर नर्मदा पूजन किया। इसी दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा था कि बिहार चुनाव के परिणाम से बिहार की जनता खुश ही नहीं है। वहां 10-10 हजार रुपए देकर लोग खरीदे गए। देश और बिहार की जनता इससे खुश नहीं है। मेरा मानना है कि यदि वहां दोबारा चुनाव हो और बैलेट से हो तो बिहार की जनता दिखाएगी कि परिणाम बदलेगा।

PunjabKesari

दोबारा शादी करने की सलाह दी

रॉबर्ट वॉड्रा के बिहार में दोबारा चुनाव वाले बयान पर भोपाल के पूर्व सांसद और भाजपा नेता आलोक संजर ने टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि- दोबारा शादी करना संभव नहीं तो दोबारा चुनाव कैसे संभव। उन्होंने फेसबुक पर कमेंट किया कि तुम भी दोबारा विवाह करो, तुम्हारे से दोनों परिवार वाले नाखुश हैं। फिर दोबारा चुनाव करवा देंगे, दुखी लोगों...।

PunjabKesari

कांग्रेस ने बयान को बताया ऊल जलूल

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यही आरएसस और भाजपा की संस्कृति है। ये एक तरफ तो महिलाओं की सम्मान की बात करते हैं। दूसरी तरफ ये ऊल-जलूल बयान देते फिरते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News