Live: विजयवर्गीय के बयान के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, महिला नेताओं ने आवास घेरा

Friday, Sep 26, 2025-05:31 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : प्रियंका और राहुल गांधी के भाई-बहन के प्यार पर सवाल उठाने वाले मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश भर में मोर्चा खोल दिया है। विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ता विजयवर्गीय के भोपाल स्थित आवास को घेरने की कोशिश में जुट गए।
live video :

PunjabKesari

पुलिस ने आवास के आसपास सुरक्षा कड़ी करते हुए रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके दौरान कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करते हुए अगले बैरिकेड पर रोक दिया। वहीं प्रदर्शन के दौरान विजयवर्गीय की सांकेतिक तौर पर जुबान को गंगा जल से धोया गया।

बता दें कि विजयवर्गीय ने शाजापुर जिले में ‘प्रतिपक्ष के नेता' पर निशाना साधते हुए कहा कि पुराने जमाने के लोग अपनी बहन के गांव का पानी भी नहीं पीते थे और आज के प्रतिपक्ष के नेता अपनी जवान बहन को चौराहों पर ‘चुंबन' करते हैं। संसदीय कार्य मंत्री विजयवर्गीय शाजापुर में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पुरानी संस्कृति के लोग हैं। हमारे पुराने लोग अपनी बहनों के घरों के गांवों का पानी तक भी नहीं पीते थे। इसी क्रम में उन्होंने पुरानी संस्कृति से जुड़े लोगों के संदर्भ में कहा,‘‘अपनी बहन के गांव में पानी भी नहीं पीते थे। आज के हमारे प्रतिपक्ष के नेता ऐसे हैं, कि अपनी जवान बहन को बिल्कुल चौराहे पर चुंबन कर लेते हैं।‘‘


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News