‘मेरा मकसद रिश्ते की पवित्रता पर सवाल उठाना नहीं था’ राहुल-प्रियंका पर दिए बयान को लेकर विजयवर्गीय की सफाई

Friday, Sep 26, 2025-06:23 PM (IST)

भोपाल : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के भाई-बहन के प्यार पर सवाल उठाने के बाद चारों तरफ से घिरे मध्य प्रदेश के भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी रिश्ते की पवित्रता पर सवाल नहीं उठाना था। मैंने ये कहा था कि विदेशों में ऐसा होता है, लेकिन यहां यानी भारत में ऐसा नहीं होता। मैंने केवल विदेशी संस्कृति और भारतीय संस्कृति के बारे में बात की थी। शाजापुर में दीनदयाल उपाध्याय जयंती के कार्यक्रम में उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी रिश्ते पवित्र होते हैं, लेकिन हर रिश्ते की एक सीमा होती है, और उसी का उन्होंने जिक्र किया था।

ये भी पढ़ें: अपनी जवान बहन को चौराहों पर ‘चुंबन’ करते हैं, विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर विवादित बयान

विजयवर्गीय ने कहा कि उनका उदाहरण विदेशी और भारतीय संस्कृति के फर्क को दर्शाने के लिए था। उन्होंने कहा कि भारत की अपनी संस्कृति है और राष्ट्र की प्रगति इसी के माध्यम से होगी। कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि देश में दो विचारधाराएं काम कर रही हैं – एक राष्ट्र की सुरक्षा और दूसरी संस्कृति के खिलाफ।

विजयवर्गीय ने शाजापुर जिले में ‘प्रतिपक्ष के नेता' पर निशाना साधते हुए कहा कि पुराने जमाने के लोग अपनी बहन के गांव का पानी भी नहीं पीते थे और आज के प्रतिपक्ष के नेता अपनी जवान बहन को चौराहों पर ‘चुंबन' करते हैं। संसदीय कार्य मंत्री विजयवर्गीय शाजापुर में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पुरानी संस्कृति के लोग हैं। हमारे पुराने लोग अपनी बहनों के घरों के गांवों का पानी तक भी नहीं पीते थे। इसी क्रम में उन्होंने पुरानी संस्कृति से जुड़े लोगों के संदर्भ में कहा,‘‘अपनी बहन के गांव में पानी भी नहीं पीते थे। आज के हमारे प्रतिपक्ष के नेता ऐसे हैं, कि अपनी जवान बहन को बिल्कुल चौराहे पर चुंबन कर लेते हैं।‘‘


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News