आतंकियों की भाषा बोलने वाली कांग्रेस का साथ छोड़ रहे लोग- नरोत्तम मिश्रा

7/13/2020 12:37:10 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा विभागों का कार्यभार संभालने वाले गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विभागों के बंटवारे के बाद मीडिया के सामने खुशी जताई और कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है।

PunjabKesari

इसके साथ ही मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देशभर में कांग्रेस का सूरज अस्ताचल की ओर है। एक समय था जब कांग्रेस का छत्र राज था। लेकिन आज ये स्थिति है कि नेता प्रतिपक्ष घाटे में हैं। कांग्रेस आतंकवादियों की भाषा बोलती है। इसलिए लोग कांग्रेस छोड़-छोड़कर जा रहे हैं। कुछ दिनों में कांग्रेस इतिहास की वस्तु हो जाएगी। कांग्रेस या तो अपने आप को बदले वरना लोग बदल देंगे। वहीं उन्होंने अजय विश्नोई की नाराजगी को लेकर कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनसे बात की जाएगी।

PunjabKesari

आपको बता दें कि ऑपरेशन लोटस में अहम भूमिका निभाने वाले नरोत्तम का दबदबा विभागों के बंटवारे में साफ दिखाई दिया। 4 विभागों के मंत्री बनने के बाद नरोत्तम मिश्रा सरकार में सबसे पावरफुल मंत्री के तौर पर सामने आए हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी (BJP) की सरकार बनाने वाले नरोत्तम का ना सिर्फ कद बढ़ा बल्कि चार विभागों के साथ दबदबा भी बना है। उनकों गृह के साथ जेल, संसदीय कार्य और विधि विभाग मंत्री की भी जिम्मेदारी मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News