Punjab Kesari MP ads

दर्दनाक हादसा और खत्म हो गया पूरा परिवार...खड़े ट्रक में घुसी बाइक, पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत

Friday, Jan 02, 2026-11:27 AM (IST)

सिवनी : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नए साल के पहले दिन दर्दनाक हादसा हो गया। हादेस में एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई। मृतकों में पत्नी पति और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पूरा मामला कुरई थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना नेशनल हाईवे 44 की है। जहां रिडडीटेक के पास एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक हादसा होते ही लोगों में सनसनी फैल गई। ग्रामिणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। फिलहाल मृतक कौन हैं, कहां के रहने वाले हैं और कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। पुलिस मृतकों से मिले पहचानपत्रों के जरिए मृतकों की पहचान में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News