लव जिहादियों और गौ हत्यारों को जब तक सार्वजनिक तोड़ा नहीं जाएगा, तब तक...भोपाल गौकशी मामले पर रामेश्वर शर्मा

Monday, Oct 06, 2025-02:16 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर परवलिया क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौमांस पकड़े जाने का दावा किया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मांस के नमूने जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। इस घटना पर प्रदेश के पूर्व विधायक और भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

PunjabKesari

रामेश्वर शर्मा ने कहा “लगातार गौकशी के मामले सामने आ रहे हैं, जो निश्चित रूप से चिंता का विषय है। अब बड़े अधिकारियों को मैदान में उतरना होगा। जब तक पुलिस ऐसे गौकशी करने वालों और लव जिहाद में शामिल तत्वों को सार्वजनिक रूप से नहीं तोड़ेगी, तब तक ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगेगा। इनके सरगनों को भी पकड़ना जरूरी है।”

ये है मामला

राजधानी भोपाल के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में पुलिस ने ढाबा पर खड़ी एक कार से मांस बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, मांस कार में रखा गया था और इसे लेकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। मौके पर पहुंचते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा किया और मामले की गहराई से जांच की मांग की। पुलिस फिलहाल मांस के स्रोत और कार में रखे जाने के पीछे की कहानी की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News