भिंड में भाजपा नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, वारदात के समय सो रहा था परिवार..
3/8/2024 12:02:17 PM
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भाजपा नेता होटल संचालक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर शुक्रवार की सुबह घर के अंदर घुसे और 6 गोली मारकर विनोद जैन के बेटे प्रणाम जैन की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि प्रणाम घर में चौथे माले पर अपने कमरे में सो रहा था।
इस दौरान हमलावर आए और उस पर फायरिंग कर दी। प्रणाम घायल हालत में दूसरे कमरे में सो रहे। परिजनों के पास पहुंचा और गिर पड़ा परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के समय सभी लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। प्रणाम की बहन प्रांसी जैन ने बताया है कि शोर सुनकर सबकी नींद खुली तो देखा कि प्रणाम को गोलियां लगी हुई है।
प्रणाम होटल और रेस्टोरेंट का पूरा काम देखता था। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। शहर का बाजार बंद किया गया है। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है, पुलिस को शक है की हत्या प्रणाम के किसी जान पहचान वाले व्यक्ति ने ही की है। क्योंकि उसे होटल और घर के बारे में पूरी जानकारी थी।