बुरहानपुर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला, लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया घेराव, आरोपी को फांसी देने की मांग...

5/22/2024 3:21:38 PM

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को फांसी देने और उसके मकान को तोड़ने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां पर लोगों ने एसडीएम पल्लवी को ज्ञापन सौंपा है ,आपको बता दें कि बुरहानपुर जिले में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश है। बुरहानपुर के शिकारपुर थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची की दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी।

PunjabKesari
 पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को फांसी की सजा देने और उसके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, यहां पर पुलिस भी मौजूद थी। इस दौरान निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव ने कहा कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए आरोपी के घर पर बुलडोजर भी चलाया जाए।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर पर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया और जब बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी ने बच्ची का रस्सी से गला दबा दिया था। इस घटना के बाद लोग आरोपी को फांसी देने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News