भिंड में चली गोलियां, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर

Wednesday, May 29, 2024-01:18 PM (IST)

भिंड (दिवेश चतुर्वेदी): भिंड पुलिस ने आज दुष्कर्म के फरार आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। जहां मजदूर की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गोली मार दी। पुलिस की गोली लगने से दुष्कर्म का आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

पुलिस ने सुबह 5 बजे हिमालय फैक्ट्री से इंडियन ऑयल फैक्ट्री की तरफ जाते रास्ते पर आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। बताया जा रहा है कि बीते दिनों आरोपी ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म पीड़िता घर में अकेली थी, मौका देख पड़ोसी आरोपी ने घर में घुसकर जबरन युवती के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद घटना के बारे में किसी को भी बताए जानें पर जान से मार देने की धमकी दी थी। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

PunjabKesari

वहीं घटना के बाद भिंड पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए SDOP सौरव कुमार को कड़ी कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया था। SDOP सौरव कुमार के निर्देशन में मालनपुर थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा दबिश दिए जानें पर आरोपी और पुलिस के बीच फायरिंग हुई। जवाबी फायरिंग में थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने आरोपी को गोली मारी। पुलिस ने सुबह 5 बजे हिमालय फैक्ट्री से इंडियन ऑयल फैक्ट्री की तरफ जानें रास्ते पर शॉर्ट एनकाउंटर किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News