Punjab Kesari MP ads

ट्रक से बचने के चक्कर में कार ने युवक को मारी टक्कर, किसान की मौके पर मौत

Saturday, Nov 23, 2024-08:08 PM (IST)

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आने वाले गरेरा गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में कार ने सड़क किनारे खड़े किसान को टक्कर मार दी, इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं कार चालक घायल हो गया है जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि इस हादसे में ट्रक भी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया था।

जिगना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को गैरागांव में गजेंद्र पिता शंभू दयाल यादव अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था।

PunjabKesariइसी दौरान दिनारा की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक सामने आ गया जिससे बचने के चक्कर में सामने से आ रही कार के चालक ने कार को सड़क किनारे उतार दिया जिसकी चपेट में आने से गजेंद्र की मौत हो गई। वहीं घटना में कार चालक निलेश गुप्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, ट्रक भी अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News