छर्रे की चोट और रहस्यमय मौत! दशहरे के दिन रिया की कहानी जिसने पूरे भोपाल को हिला दिया
Friday, Oct 03, 2025-01:17 PM (IST)

भोपाल। (इजहार खान): मध्य प्रदेश के भोपाल के कोलार इलाके में दशहरा के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई। राजहर्ष कॉलोनी के दुर्गा पंडाल के पास गुरुवार दोपहर 12:30 बजे 10 साल की मासूम रिया रजक गंभीर रूप से घायल हुई।
रिया के बाएं कंधे में छर्रे का निशान मिला और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन घंटे तक इलाज चलने के बाद रिया की मौत हो गई। रिया चौथी कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता पानी की बॉटल सप्लाई का काम करते हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पास ही दो कबूतर भी मृत पाए गए, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि छर्रा एयरगन से चलाया गया हो सकता है। पुलिस ने शव को हमीदिया अस्पताल पीएम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा होगा। यह मामला कोलार थाना क्षेत्र का है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।