देवास में किसान कांग्रेस के साथ ट्रैक्टर रैली में उमड़ा किसानों का जनसैलाब! कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- चाहे गोलियों से भून दो नहीं रुकेंगे!

Wednesday, Sep 24, 2025-02:57 PM (IST)

देवास ( एहतेशाम कुरैशी): देवास में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने भव्य ट्रैक्टर रैली निकाली, स्थानीय भोपाल बायपास से शुरू हुई ट्रैक्टर रैली का स्वरुप देखते ही बन रहा था। रैली में कांग्रेसियों के साथ ही भारी संख्या में किसान भी शामिल हुए।

PunjabKesari

चाहे हमें गोलियों से भून दिया जाए हम रुकने वाले नहीं- विश्वजीत सिंह चौहान

 

भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भोपाल चौराहे पर ट्रैक्टर रैली रोक ली और सिर्फ 5 ट्रेक्टरों को ही अंदर शहर में प्रवेश दिया गया जबकि बाकि सभी ट्रेक्टरों को वापस शहर के बाहर लौटा दिया गया। प्रवेश न देने पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान ने कहा कि   भाजपा सरकार के दबाव में आकर हमारे ट्रेक्टरों को रोका गया है। जब जब किसान सड़को पर उतरा है, प्रशासन सदैव उसे रोकता है,डराता है,आज भी वही हुआ है। किसानो के लिए हम जेल जाने को भी तैयार है,चाहे हमें गोलीयों से भून दिया जाए। आज  पूरे प्रदेश में किसान परेशान है

वही SDM आनंद मालवीय ने कहा,कि किसी तरह की कोई परमिशन नही दी गयी थी ।  नवरात्र का पर्व चल रहा है,ऐसे में रैली शहर में जाने से दुर्घटनाएं होने की सम्भावना है तो साथ ही ट्रैफिक बाधित होने का भी खतरा है, इसलिए बड़ी संख्या में टैक्टरो को अंदर नही जाने दिया गया।  CSP सुमित अग्रवाल का कहना था,कि नवरात्र का पर्व चल रहा है,और शहर में काफी संख्या में श्रद्धालु आ रहे है,इस पर बातचीत करके 5 टैक्टरो को शहर के अंदर आने की परमिशन दी गयी है,बाकि अन्य ट्रैक्टरों को डायवर्ड किया गया है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News