साढ़े 3 साल पहले की लव मैरिज नफरत में बदली! डेढ़ साल के बेटे को सड़क किनारे छोड़ पति-पत्नी डैम में कूदे, दोनों खत्म!

Saturday, Sep 27, 2025-04:50 PM (IST)

बैतूल (राम किशोर पंवार): बैतूल जिले के मुलताई में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक दंपती ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को सड़क किनारे छोड़कर बुकाखेड़ी बांध में कूदकर जान दे दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने काफी तलाश के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।

साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज की थी

मृतकों की पहचान शुभम करदाते (25) और रोशनी (22) के रूप में हुई है। उन्होंने साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज की थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद शनिवार सुबह 9 बजे उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।

PunjabKesari

रिश्तेदारों ने बताया कि उसने शुभम और रोशनी को बच्चे को दूर छोड़कर डैम में कूदते हुए देखा। जब तक वह अपनी बाइक खड़ी करके कुछ समझ पाता, तब तक दोनों पानी में छलांग लगा चुके थे। थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को भी सूचित किया गया। रोशनी का शव जल्द मिल गया, जबकि शुभम का शव लगभग 3 घंटे बाद मिला।

ग्रामीणों ने मासूम बच्चे को अपने पास रखा है। शुभम के चाचा दीपक पवार ने बताया कि शुभम मजदूरी करता था। परिवार में उसके माता-पिता और एक शादीशुदा बहन है। दंपती के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। लिहाजा पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News