Punjab Kesari MP ads

दतिया में लाइट ठीक कर रहे युवक को लगा करंट, हुई मौत

Saturday, Jul 27, 2024-04:01 PM (IST)

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में घर की लाइट ठीक कर रहे एक युवक को करंट लग गया घटना भांडेर कस्बे के वार्ड 14 की है। परिजन युवक को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया भांडेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक बरकीसराय मोहल्ले का रहने वाला था और शुक्रवार को घर की बिजली की लाइन बिजली के पोल से ठीक कर रहा था।

युवक लाइन जोड़ रहा था तभी अचानक वह करंट के संपर्क में आ गया और युवक को जोर का करंट लग गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। भांडेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का भी रो - रो कर बुरा हाल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News