Bulli Bai के बाद सुल्ली डील्स ऐप का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन करता था नीलामी

1/9/2022 1:12:14 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): बुली बाई ऐप की तरह मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने वाली ऐप सुल्ली डील्स ऐप का क्रिएटर को दिल्ली पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह ‘सुल्ली डील्स' ऐप मामले में पहली गिरफ्तारी है। ऐप का मास्टरमाइंड सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को बिना उनकी मंजूरी के मोबाइल ऐप पर ‘नीलामी' के लिए डालता था। आरोपी ओमकारेश्वर ठाकुर (26) ने इंदौर स्थित IPS अकादमी से बीसीए किया है।

PunjabKesari

डीसीपी केपीएस मल्होत्रा, इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ), दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने उसे इंदौर की न्यूयॉर्क सिटी नामक टाउनशिप से गिरफ्तार किया है। आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त (DCP) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह ट्विटर पर उस समूह का सदस्य है जिसमें मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल के लिए विचारों को साझा किया जाता है। अधिकारी ने बताया कि उसने गिटहब पर कोड विकसित किया। गिटहब तक पहुंच समूह के सभी सदस्यों की थी। मुस्लिम महिलाओं की फोटो को समूह के सदस्यों ने अपलोड किया था।

PunjabKesari

पिता बोले- मेरे बेटे को फंसाया गया है
वहीं ओमकारेश्वर ठाकुर के पिता अखिलेश ठाकुर का बेटे की गिरफ्तारी के बाद बयान आया सामने। उनका कहना है कि मेरा बेटा आईटी एक्सपर्ट है, जो लोग बुली बाई ऐप पकड़ाए हैं। उनकी जानकारी पर मेरे बेटे को पकड़ा गया है। ओम्कारेश्वर ने बीसीए की पढ़ाई की है। उसका लेपटॉप और मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है।  मेरे बेटे को फंसाया गया है। 2 लोग सिविल ड्रेस में गिरफ्तार करने आये थे। गिरफ्तारी के समय मैं घर पर मौजूद नहीं था। उनका दावा है कि ओम्कारेश्वर किसी भी अवैध गतिविधि में लिप्त नहीं है। दिल्ली पुलिस ने ओम्कारेश्वर की बात परिवार से भी कराई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News