Punjab Kesari MP ads

बजरंग दल उतारेगा प्रेमी जोड़ों की आशिकी का भूत! वेलेंटाइन डे से पहले कर दिया बड़ा ऐलान

Wednesday, Feb 11, 2026-01:35 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : वेलेंटाइन डे को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसे भारतीय संस्कृति के विरुद्ध बताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बयान जारी कर कहा कि वेलेंटाइन डे जैसी परंपराएं सनातन संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं और यह पश्चिमी प्रभाव का परिणाम हैं। उनका आरोप है कि इस तरह के आयोजन भारतीय समाज पर बाहरी संस्कृति थोपने का प्रयास हैं। संगठन ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे ऐसे आयोजनों से दूर रहें और किसी भी प्रकार की “अश्लीलता” या नशे जैसी गतिविधियों में शामिल न हों।

PunjabKesari

वीएचपी और बजरंग दल के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि वेलेंटाइन डे के नाम पर समाज में गलत प्रवृत्तियों को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस दिन होने वाले कार्यक्रमों पर वे नजर रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर विरोध दर्ज कराएंगे। बयान में यह भी कहा गया कि यदि प्रशासन इस पर रोक लगाने के लिए कदम नहीं उठाता है तो संगठन स्वयं कार्रवाई करेगा।

पदाधिकारियों के अनुसार, इस अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश से की गई है और अन्य राज्यों में भी इसे जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई “सनातनी” इस दिन को मनाता पाया जाता है तो उसे समझाने और रोकने का प्रयास किया जाएगा। संगठन ने “लव जिहाद” जैसे मुद्दों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वेलेंटाइन डे के माध्यम से ऐसी घटनाओं को बढ़ावा मिलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News