भाजपा के नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, BJP के महिला और युवा मोर्चा के अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

Saturday, Nov 22, 2025-08:01 PM (IST)

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। पार्टी ने श्याम टेलर को युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को पार्टी में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

PunjabKesari

इसी के साथ भाजपा ने अश्विनी परांजपे को महिला मोर्चा की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। परांजपे की नियुक्ति से उम्मीद है कि महिला मोर्चा की गतिविधियों में नई ऊर्जा आएगी और प्रदेशभर में महिला कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक अभियान को और गति मिलेगी। दोनों नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं संगठन इसे आगामी राजनीतिक रणनीतियों का हिस्सा मान रहा है।

PunjabKesari

बता दें कि परांजपे इसके पूर्व महिला मोर्चा में प्रदेश महामंत्री एवं महिला मोर्चा की जबलपुर महानगर की जिला अध्यक्ष रही है। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन की शुरुआत करने के साथ परिषद में विभिन्न दायित्व का निर्वहन उन्होने किया है।

अश्वनी परांजपे राज़वाड़े की नियुक्ति पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्य सभा सांसद  सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जिप अध्यक्ष आशा गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज के साथ सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने शुभकामनायें देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News